भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में कई गाड़ियां मौजूद हैं। लेकिन अगर बात भरोसे, माइलेज और रोजमर्रा के उपयोग की हो, तो Maruti Suzuki Brezza का नाम सबसे ऊपर आता है।

अब कंपनी ने Brezza का नया facelift वर्जन पेश किया है, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या यह नई Brezza अपने सेगमेंट में फिर से नंबर एक बन सकती है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift
नई Brezza facelift का डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है। सामने की ओर नया ग्रिल, LED हेडलाइट्स और शार्प लुक इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
इसी के साथ नई Brezza Cng में Under Body Cng भी देखने को मिलेगा जिससे cng varient मे अब बूट स्पेस की कोई कमी नहीं मिलेगी। साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स इसकी स्टाइलिंग को बेहतर बनाते हैं।
पीछे की ओर LED टेललाइट्स और साफ-सुथरा डिजाइन इसे एक नया फ्रेश लुक देता है। कुल मिलाकर, नई Brezza अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और अप-टू-डेट लगती है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift Engine
Brezza facelift में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमे कंपनी की तरफ से 103 हार्स पावर की ताकत के साथ तगड़ी परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। यह इंजन ज्यादा स्पोर्टी नहीं है, लेकिन दैनिक उपयोग के लिए काफी पर्याप्त और आरामदायक है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift Mileage
Maruti Suzuki की गाड़ियां माइलेज के लिए जानी जाती हैं, और Brezza भी इस मामले में अच्छा प्रदर्शन करती है। नई Brezza पेट्रोल में सिटी ड्राइव पे 16 kmpl तक का माइलिज तथा लंबी हाइवे ड्राइव पे 21 kmpl तक का माइलिज आसानी से दे सकती है।
हालांकि Brezza Cng Varient में भी उपलब्ध रहती है तो cng मे इसमे तकरीबन 26 kmpl तक की माइलिज बड़ी ही आसानी से देखने को मिल सकती है। जो लोग रोजाना ज्यादा दूरी तय करते हैं, उनके लिए यह एक किफायती विकल्प बनती है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift Interrior
नई Brezza का इंटीरियर पहले के मुकाबले काफी बेहतर किया गया है। इसमें अब ज्यादा प्रीमियम फील और आधुनिक सुविधाएं देखने को मिलती हैं।
जैसे की बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, हेड-अप डिस्प्ले इसके अलावा, केबिन स्पेस भी अच्छा है, जिससे यह परिवार के लिए एक आरामदायक SUV बनती है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift Safety featchers
नई Brezza में सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसमें कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं
- 6 एयरबैग (कुछ वेरिएंट में)
- एबीएस और ईबीडी
- इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण
- रिवर्स कैमरा
ये सभी फीचर्स इसे एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
Maruti Suzuki Brezza Facelift Price
Brezza facelift की कीमत इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है। New Brezza Facelift Price लगभग 8 लाख से 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की हो सकती है।
अलग अलग varient में इसकी कीमत काम ज्यादा हो सकती है। इस कीमत में यह गाड़ी फीचर्स, माइलेज और भरोसे के मामले में अच्छा संतुलन प्रदान करती है।
किन लोगों के लिए सही है New Brezza
नई Brezza facelift उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो रोजाना शहर में गाड़ी चलाते हैं तथा अच्छा माइलेज चाहते हैं इसी के साथ कम मेंटेनेंस खर्च चाहते हैं और एक भरोसेमंद ब्रांड पर भरोसा करते हैं
क्या यह Sonet और Venue को टक्कर दे पाएगी ?
Brezza facelift का मुकाबला सीधे तौर पर Kia Sonet, Tata Nexon और Hyundai Venue जैसी गाड़ियों से है। जहां Nexon सेफ्टी और मजबूत बॉडी के लिए जानी जाती है, वहीं Venue और sonet फीचर्स और डिजाइन के लिए लोकप्रिय है। Brezza इन दोनों के बीच एक संतुलित विकल्प देती है, जहां आपको भरोसेमंद इंजन, अच्छा माइलेज और कम खर्च मिलता है।